Monday, July 24, 2017

Input Device


   Input Device वे Device होते है जिनके द्वारा हम अपने डाटा या निर्देशो को Computer में Input करा सकते है| Input Device कंप्यूटर तथा मानव के मध्य संपर्क की सुविधा प्रदान करते हैं| Computer में कई Input Device होते हैै ये Device कंप्यूटर के मस्तिष्क को निर्देशित करती है की वह क्या करे?

      

   

 Input Device वे Device होते है जो हमारे निर्देशों या आदेशों  को कंप्यूटर के मस्तिष्क , सी. पी. यू. ( C.P.U. ) तक पहुचाते है..    

    Input Device कई प्रकार के होते है जो निम्न प्रकार के होते है -



•  Keyboard

•  Mouse

•  Joystick

•  Track ball

•   Light pen

•  Touch screen

•  Digital Camera

•  Scanner

•  Bar code Reader

•  OMR

•  OCR

•  ATM


  



1-: की - बोर्ड ( Keyboard )

         


         की-बोर्ड कंप्यूटर का एक पेरिफेरल Device है| की-बोर्ड को Text तथा Character Input कराने के लिये डिजाइन किया गया है| भौतिक रूप से , कंप्यूटर का की-बोर्ड आयताकार होता है. इसमें लगभग 108 Keys होती है | की-बोर्ड में कई प्रकार की कुंजियाँ(Keys) होती है| जैसे- अक्षर ( Alphabet ) , नबंर ( Number ), चिन्ह (Symbol ) , फंक्शन की  ( Function keys ) व क विशेष प्रकार  की Keys भी होती है....


   Key-Board  में छः प्रकार की keys होती है....


1-: एल्फानुमेरिक कुंजियाँ ( Alphanumeric Keys )
2-: न्यूमेरिक की- पैड ( Numeric keypad )
3-: फंक्शन की ( Function keys )
4-: विशिष्ट उददेशीय कुंजियाँ  ( Special purpose keys)  5-: मॉडिफायर कुंजियाँ ( Modifier keys )
6-: कर्सर कुंजियाँ ( Curser keys )




     

       2-: माउस ( Mouse )




          किसी माउस में दो या तीन बटन होते है जिनकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिये जाते है | माउस को हिलाने पर स्क्रीन पर Pointer Move करता है | माउस के नीचे की ओर रबर की गेंद होती है| समतल सतह पर माउस को हिलाने पर यह गेंद घुमती है...



  माउस के कार्य -:


•  क्लिकिंग ( Clicking )
•  डबल क्लिकिंग ( Double clicking )
•  दायाँ क्लिकिंग ( Right clicking )
•  ड्रेगिंग ( Dragging )
•  स्कोलिंग  ( Scrolling )



माउस के प्रकार -:


    

      माउस तीन प्रकार के होते है |

1-: मैकेनिकल माउस ( Mechanical Mouse )

2-: प्रकाशीय माउस  ( Optical Mouse )

3-: तार रहित माउस ( Wireless Mouse )





     3-: जॉयस्टिक ( Joystick )

    


     यह डिवाइस वीडियो गेम्स खेलने के काम आने वाला इनपुट डिवाइस है इसका प्रयोग बच्चों द्वारा प्रायः कंप्यूटर पर खेल खेलने के लिये किया जाता है| वैसे तो कंप्यूटर के सारे खेल की-बोर्ड द्वारा खेले जा सकते है परन्तु कुछ खेल तेज गति से खेले जाते है उन खेलों में बच्चे अपने आप को सुविधाजनक महसूस नहीं करते है | इसलिये जॉयस्टिक का प्रयोग किया जाता है|

      



       4-: ट्रैकबाल ( Trackball )

  


      ट्रैकबाल एक Pointing input device है| जो माउस की तरह कार्य करती है. इसमें एक उभरी हुयी गेदं होती है और कुछ बटन होते है| सामान्यत: पकड़ते समय गेदं पर आपका अगूठा़ होता है| तथा आपकी उगुलियाँ उसके बटन पर होती है| स्क्रीन पर Pointer को घुमाने के लिये अंगूठा से उस गेदं से घुमाते है ट्रैकबाल को माउस की तरह घुमाने की आवश्यकता नहीं होती इसलिये यह अपेक्षाकृत कम जगह घेरता है | इसका प्रयोग Laptop , Mobile तथा Remold में किया जाता है.....
  




      5-: लाइट पेन ( Light Pen )


       लाइट पेन का प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई Image या ग्राफिक्स बनाने में किया जाता है लाइट पेन में एक प्रकाश संवेदनशील कलम की तरह एक युक्तित होती है | अत: लाइट पेन का प्रयोग ऑब्जेक्ट के चयन के लिये होता है| लाइट पेन की सहायता से बनाया गया कोई भी ग्राफिक्स कंप्यूटर पर संग्रहित किया जा सकता है तथा आवश्यकतानुसार इसमें सुधार किया जा सकता है....

     




0 comments:

Post a Comment